फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिविल जज परीक्षा के लिए कारगिल लेह के अभ्यर्थियों को आवाजाही की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडमिट कार्ड होगा आने–जाने का पास, डीएम दफ्तरों ने जारी किए मदद के लिए नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की परीक्षा आयोजित कर रहा है। मौजूदा हालात और पाबंदियों के बीच लेह और कारगिल से आने वाले उम्मीदवारों को श्रीनगर या जम्मू पहुंचने की इजाजत होगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसे आने–जाने के लिए पास माना जाएगा। यह जानकारी आयोग ने नोटिस जारी कर दी।
विज्ञापन

परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अगर किसी परेशानी में फंसते हैं, तो वे सीधे जिले के मजिस्ट्रेट कार्यालयों से मदद ले सकते हैं। लेह के अभ्यर्थियों लिए हेल्पलाइन नंबर 01982-252010 और कारगिल के लिए 01985-232216 जारी किए गए हैं। नोटिस में बताया गया है कि जिलों के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और उपायुक्तों को भी उम्मीदवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें