फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि के विभागों से पीएचडी की खाली सीटों की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के संकाय शोध केंद्र ने संबंधित विभागों से पीएचडी की खाली सीटों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद विवि लिखित प्रवेश परीक्षा की तैयारी करेगा। इसके लिए पीजी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। बीते माह भी विवि ने पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें आरक्षित वर्ग की सीटों को भरना था। सेट-नेट, जेआरएफ, एमफिल कर चुके अभ्यर्थी ही आरक्षित वर्ग की सीटों के लिए आवेदन करने के पात्र थे। इसी के आधार पर मेरिट सूची भी तैयार की गई थी। जिन विभागों में आरक्षित वर्ग की सीटें बची हुई हैं, अब उन्हें लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन

-------
पीएचडी प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा की प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। सभी विभागों से खाली सीटों की डिटेल मांगी गई है। जिन विभागों में आरक्षित वर्ग की सीटें भरनी बाकी हैं, उन्हें लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

- अल्का गुप्ता, डीन अकादमिक रिसर्च, जम्मू विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें