जम्मू। अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों (पीसीपी) और विमुक्त खानाबदोश और अर्ध घुमंतू (डीएनटी) के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 जून तक रखी है।
ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन फ्रेश (पहली बार आवेदक) और नवीनीकरण (20-21 के दौरान छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले आवेदक) दोनों श्रेणियों में और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में प्रदेश के भीतर और बाहर अध्ययन कर रहे छात्रों से आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन के करने वाले छात्रों को उस आवेदन की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखनी होगी। जिसे अपने स्कूल-कॉलेज में 15 जुलाई तक जमा करवाना होगा। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ढाई लाख रुपये वार्षिक आय तक के परिवारों के बच्चों को सरकार 11वीं, 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा और डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रवृत्ति देती है। https://jk.gov.in/ jkeservices वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। समाज कल्याण निदेशक जम्मू समिता सेठी ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है और 30 जून तक चलेगी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले बच्चों को आवेदन की हार्ड कापी अपने शिक्षण संस्थान में जमा करानी होगी।