फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में पीएचडी के लिए 23 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली (इग्नू) ने पीचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 23 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। 16 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी। जम्मू और कश्मीर दोनों स्थानों पर परीक्षा केंद्र होंगे।
विज्ञापन

विवि की ओर से जारी किए गए 2021 -22 के विवरण पुस्तिका में बताया गया कि सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों का 1000 रुपये आवेदन शुल्क है। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये शुल्क है। एंथ्रोपोलॉजी में पांच सीटें, राजनीतिक विज्ञान में 12, रासानिक विज्ञान में छह, जियोलॉजी में छह, लाइफ साइंस में चार, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आठ, मैनेजमेंट में नौ, स्कूल ऑफ एजूकेशन में 10, स्कूल ऑफ जेंडर्स डेवलपमेंट स्टडीज में नौ सीटें होंगी। पर्यावरण विज्ञान में 16, टूरिज्म स्टडीज में 10, स्कूल ऑफ कंप्यूटर स्टडीज में पांच, स्कूल ऑफ लॉ में सात, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस में चार, स्कूल ऑफ ट्रांसलेशन स्टडीज में आठ, स्कूल ऑफ वोकेशनल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग में 10, संस्कृत में 32, हिंदी में आठ, उर्दू में 16 और स्कूल ऑफ कंटीनिविंग एजूकेशन में चार सीटें हैं। विवरण पुस्तिका में दी गई शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके पाठ्यक्रम के आधार प्रश्न पत्र होगा। दो प्रश्नपत्र में एक शोध पर आधारित होगा, जो 50 अंकों का होगा। दूसरा विषय से संबधित 50 अंकों का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को विवि में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को पीएचडी में सीट मिलेगी, उनको कोर्स वर्क करने तक विश्वविद्यालय में नियमित 75 फीसदी उपस्थिति देनी होगी। विवि की ओर से शोधार्थियों के रहने की लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। विवरण पुस्तिका में दी गई जानकारी के मुताबिक शोधार्थियों को अपने आवास की व्यवस्था खुद ही करनी होगी। परीक्षा और साक्षात्कार में जाने के लिए किसी को टीए, डीए नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें