फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अप्रैल से अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी वर्दी में आएंगे पढ़ने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी अब वर्दी पहनकर पढ़ने आएंगे। अगले साल से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को यह वर्दियां आईसीडीएस के तहत मुहैया करवाई जाएंगी। पहले इन बच्चों के लिए केंद्र में वर्दी अनिवार्य नहीं थी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में अप्रैल माह से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे वर्दी पहनकर पढ़ने के लिए पहुंचेंगे। मौजूदा समय में इन बच्चों को केंद्रों में अध्ययन करवाया जाता है और दोपहर का भोजन कराया जाता है। प्रदेश भर में साठ हजार से ज्यादा केंद्र चल रहे हैं। इसमें औसतन तीन लाख तक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वर्दी की सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को वर्दी पहनकर आना होगा। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अप्रैल माह से वर्दी मुहैया करवाई जाएगी। स्कूल जैसा माहौल अब आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुबीना कौसर, मिशन निदेशक, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें