फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने ताजा की यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रांतीय विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद जम्मू-कश्मीर के पहले प्रांत स्तरीय सम्मेलन का रविवार को अंबफ्ला स्थित भाऊ राव देवरस सभागार में करवाया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों से विद्या मंदिर स्कूलों के 36 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लेकर स्कूल की यादों को ताजा करते हुए अनुभव साझा किया। सम्मेलन में विद्या भारती के नॉर्थ जोन के महासचिव देस राज शर्मा मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद में 3 लाख 81 हजार छात्र विश्व भर में जुड़े हैं। वर्तमान समय में जम्मू-कश्मीर में विद्या भारती के 10 हजार से अधिक पूर्व छात्र हैं, जो केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी, और निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शर्मा ने बताया कि यह संगठन मेरा स्कूल, मेरा गौरव संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। संस्थान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 36 स्कूल चला रहा है। मौजूदा समय में इन विद्यालयों में 9000 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
पूर्व छात्राओं ने बताया की विद्या मंदिर न सिर्फ पढ़ाई के विद्यालय हैं, इनमें पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों पर मुख्य रूप से जोर दिया जाता है। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। मौके पर हर्ष कुमार संयोजक सेवा एवं विद्या भारती कुरुक्षेत्र, वेद भूषण शर्मा वीएसएसजेके, जनरल सेक्रेटरी हरि भूषण, सतीश मित्तल, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, सुनीत कुमार रैना कॉरपोरेटर और पूर्व छात्रों में सिमरन जीत सिंह दुआ, विनय शर्मा, जॉनी कुमार, मानिक भसीन, डॉ. सुशांत भसीन, निधि, रघु महाजन, प्रदीप त्रिपाठी प्रांत निरक्षक, डॉ. नरेश शर्मा, पुनित महाजन, राम सेवक शर्मा, प्रदीप सिंह, रीना राजपूत, रेनू शर्मा, दलजीत सिंह, अजित सिंह, लोकेश शर्मा, विनय शर्मा, कुलदीप परिहार, यशवंत परिहार, विपन्न सेन, राजन सेन, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें