फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अखनूर में 13 और सीटें मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आयुष मंत्रालय ने सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज अखनूर (जम्मू) को इस सत्र से 13 और सीटें बढ़ाने की सशर्त मंजूरी दी है। इसमें 15 फीसदी सीटें अखिल भारतीय कोटे से भरी जाएंगी। मंत्रालय ने कालेज प्रशासन को 31 दिसंबर तक सभी जरूरी औपचारिकताओं और ढांचागत सुविधाओं को मुकम्मल करने को कहा है। इससे पहले तीन सत्रों में 50 सीटें थीं। अब कुल सीटें बढ़कर 63 हो जाएंगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के अंडर सचिव शिला तिरके की ओर से सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को लिखे गए पत्र में कालेज के लिए कुल 13 सीटों की सशर्त मंजूरी दी गई है। आयुर्वेदिक कालेज का निर्माण अखनूर में किया जा रहा है, लेकिन ढांचे का निर्माण पूरा न होने के कारण अभी शालामार स्थित आयुर्वेदिक कालेज में ही पहले तीन बैच की कक्षाएं लगाई जा रही थीं। इसमें 50 सीटों के बैच की कक्षाएं लगाई जा रही थीं, जो अब बढ़कर 63 हो गई हैं। इनमें अतिरिक्त 8 सेंट्रल कोटे और पांच ईडब्ल्यूएस कोटे से सीटें मिली हैं। आयुर्वेदिक कालेज व जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की सीटों में इजाफा हो गया है। इससे अब संभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें