फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने टर्म एंड एग्जाम (टीईई-जून 2020) के आयोजन के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से कोरोना वायरस के कारण परिक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था, वहीं अब जारी रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं सितंबर के पहले हफ्ते में करवाई जाएंगी, जिसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से दस दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

टर्म एंड एग्जाम (टीईई-जून 2020) का आयोजन मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं इग्नू ने टीईई 2020 जून परीक्षा, एसाइनमेंट, इंटर्नशिप आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई रखी गई है। इसके लिए सभी उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट द्ग3ड्डद्व.द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
वहीं इग्नू से कोई भी कोर्स कर रहे छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी जिसे अब बढ़ाकर आगे कर दिया गया है। कोरोना वायरस के कारण विद्यार्थी आवेदन करने में अक्षम हैं जिस कारण यूनिवर्सिटी द्वारा आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें