जम्मू। अंत्योदय कार्ड धारकों तथा विस्थापितों को अब सरकारी राशन की दुकानों से सस्ती दर चीनी मिलेगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) से 3000 मीट्रिक टन चीनी खरीद को मंजूरी दी गई है। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में चीनी की खरीद के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों विभाग को मंजूरी दी गई। विभाग 2,33,429 अंत्योदय अन्न योजना परिवारों के लिए सालाना 2800 मीट्रिक टन चीनी की खरीद करेगा। इसके साथ ही विस्थापितों के लिए अलग से दो सौ मीट्रिक टन चीनी की खरीद होगी। जेएंडके स्पेशल शुगर स्कीम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से एक किलो चीनी प्रति राशन कार्ड धारक को साढ़े 13 रुपये की दर से मिलेगी। यह योजना जनवरी 2020 से प्रभावी होगी।