फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में एक घंटे खुलता है हेल्पलाइन नंबर

Thu, 25 Dec 2014 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले शिक्षा विभाग ने विभागीय समस्याओं को जानने और समाधान के लिए पहली बार जम्मू संभाग में हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था। हाल यह है कि अब तक बारह लोगों ने ही शिकायतें इस नंबर के जरिए दर्ज करवाई हैं। स्कूली शिक्षा के निदेशक का कहना है कि चुनाव के चलते ही बहुत कम लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा जारी 0191-2591664 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने का समय बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। डायरेक्टर आफ स्कूल एजूकेशन का कहना था कि शिकायत पर विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।

पहले बुधवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद अभी तक चंद लोगों ने ही अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं। उम्मीद के अनुसार लोग अपनी शिकायतों को शिक्षा विभाग के सामने नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायतें कम आने का मुख्य कारण लोग निर्धारित एक दिन और कम समय को मान रहे हैं। लोगों ने बताया कि शिकायत सप्ताह में केवल एक दिन एक घंटे के दौरान ही दर्ज की जा रही है। इस नंबर को रोजाना एक घंटे के लिए खोला जाना चाहिए।

डायरेक्टर आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू आरए इंकलाबी का कहना है कि चुनाव में व्यस्त होने के कारण ही लोगों ने हेल्पलाइन नंबर के जरिए संपर्क नहीं किया है। अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं। उम्मीद है कि अगले महीने से लोग लगातार संपर्क करेंगे और शिक्षा विभाग इनका समाधान निकालेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें