फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक बिना शुल्क उच्च संस्थानों में दाखिला रद्द करवा सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजी व पीजी में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इस बार छात्रों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 अक्तूबर तक जो भी छात्र बिना शुल्क दाखिला रद्द करवा सकेंगे। लेकिन निर्धारित तारीख के बाद 31 दिसंबर तक दाखिला रद करवानेवाले छात्रों की एक हजार रुपये फीस काटी जाएगी। जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा कि बीते वर्ष भी विवि की विविरण पुस्तिका में फीस रिफंड करने का विकल्प था। अगर इस बार भी यूजीसी ने उस निर्देश में संशोधन किया होगा तो इसको इसी साल लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की वजह से विवरण पुस्तिका के अनुसार दाखिला प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी और न ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को उनकी इच्छानुसार दाखिले नहीं मिल पा रहे, लेकिन जहां सीटें खाली होती हैं, प्रवेश रद्द करवाकर छात्र अन्य संस्थानों में दाखिला लेते हैं। इस कारण उनकी फीस में कटौती होती थी।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश के मुताबिक 16 जुलाई, 2021 को फीस रिफंड नियम लागू किया गया है। 12 जुलाई, 2022 को फिर से नियम में संशोधन किया गया। परीक्षाएं समय पर नहीं हुई हैं। कई परिणाम देरी से घोषित हो रहे हैं। संबंधित संस्थानों को दाखिले की तारीख बढ़ानी होगी। माइग्रेशन सर्टिफिकेट या अन्य किसी भी प्रकार की कोई राशि छात्रों से नहीं वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें