फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विद्यालय को मिलेगी नई इमारत, 14 करोड़ में दो वर्ष में होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-निर्माण कार्य शुरू, शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए 9 आवास भी बनेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर के चक मंगा में आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनेगा। इस पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नया भवन लगभग दो वर्ष में तैयार होगा।
नए भवन परिसर में शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए 9 आवास भी बनाए जाएंगे। विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर निविदा अधिसूचना अप्रैल 2024 को जारी की गई थी। समस्त प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्कूल के दो मंजिला भवन में भूतल और प्रथम तल पर कक्षा और कक्षों का निर्माण किया जाएगा। कैंटीन के साथ पेयजल सुविधाओं के लिए नलकूप और ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व पार्किंग की होगी व्यवस्था
स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पार्किंग के साथ आवश्यकताओं के अनुरूप फायर फाइटिंग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय महेश्वर स्थित पुरानी इमारत में चल रहा है। दो वर्ष बाद नए भवन में कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद सीटों की संख्या भी बढ़ेगी। नए भवन का काम शुरू होने पर छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें