फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दशक पुराने मामले में कश्मीर का एक संपादक गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 07:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन

कश्मीर के एक स्थानीय अखबार के संपादक को पुलिस ने देर रात घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तीन दशक पुराने मामले में की गई। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अदालत ने पुलिस से मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस स्टेशन शहीद गंज की एक पुलिस पार्टी ने एक उर्दू अखबार के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार गुलाम जीलानी कादरी(62) के घर पर छापा मारा और उन्हें अपने साथ ले गई। 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई लगभग तीन दशक पुराने एक मामले में की गई है। अदालत ने कादरी के खिलाफ  वारंट भी निकाला था, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद कादरी को सीजेएम गौहर मजीद दलाल ने जमानत पर रिहा कर दिया। कादरी को 20 हजार रुपए के बांड के एवज में रिहाई मिली है। साथ ही कोर्ट द्वारा एसएचओ को मामले में अपना पक्ष रखने के साथ-साथ इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई 2019 को है। 

1990  में दर्ज हुआ था मामला
बता दें की गुलाम जीलानी कादरी के खिलाफ मामला 15 दिसंबर 1990 में दर्ज किया गया था। कोर्ट ने पुलिस से कादरी को भगोड़ा करार देने को लेकर भी सफाई मांगी है। क्योंकि मामला दर्ज करने के बाद भी दो बार कादरी को पासपोर्ट दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में तीन अन्य पत्रकारों का भी नाम है, जिनकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें