नेकां के कार्यकारी प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि रियासत में शांति बहाली के लिए आर्थिक पैकेज मदद नहीं कर सकते हैं। इसके लिए बेहतर माहौल बनाने की जरूरत है।
युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ाए जाएं। कुछ ताकतें जम्मू-कश्मीर को बांटने की कोशिश कर रही हैं। वोट बैंक की राजनीति बंद करके समाज के कल्याण, एकता, भाईचारे और विकास पर काम होना चाहिए।
जम्मू में विभिन्न शिष्टमंडलों से रूबरू होते हुए उमर ने कहा कि मौजूदा माहौल में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। समाज को जोड़ने के लिए पार्टी के युवा कार्यकर्ता आगे आकर काम करें।