फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण की अधिसूचना जारी, 21 तक दाखिल होंगे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इस चरण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह सहित कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। इस बीच दूसरे चरण की 18 सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 208 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में बीरवाह से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नेकां के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने परंपरागत गांदरबल सीट को छोड़कर इस बार दो सीटों-बीरवाह तथा सोनावर से चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसके साथ ही उड़ी से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री ताज मोहिउद्दीन, चरार ए शरीफ से वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर की प्रतिष्ठा दांव पर है।

उधर, दूसरे चरण में रियासी, उधमपुर तथा पुंछ जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 113 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें गुलाब गढ़ से 11, रियासी से15, गूल अरनास से12, उधमपुर से13, चिनैनी से आठ, रामनगर से12, सुरनकोट से12, मेंढर से 15, पुंछ हवेली से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके साथ ही करनाह से आठ, कुपवाड़ा से 12, लोलाब से10, हंदवाड़ा से12, नूराबाद से17, कुलगाम से आठ और देवसर से भी आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़‌िए, तीसरे चरण के चुनाव का कार्यक्रम

नामांकन की आखिरी तारीख : 21 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच : 22 नवंबर
नाम वापसी : 24 नवंबर
मतदान : 09 दिसंबर

इन सीटों पर तीसरे चरण में होंगे चुनाव
उड़ी, राफियाबाद, सोपोर, संग्रामा, बारामुला, गुलमर्ग, पट्टन, चाडूरा, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार ए शरीफ, त्राल, पांपोर, पुलवामा और राजपोरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें