पर्यटन सलाहकार बोर्ड की श्रीनगर में सोमवार को हुई दूसरी बैठक मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटन से जुड़े सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि वह कश्मीर को लेकर देशभर में बनी खराब छवि को हटाने में एक होकर मदद करें।
महबूबा ने कहा कि नेशनल मीडिया ने कश्मीर की छवि को गलत ढंग से पेश किया है। इसकी वजह से पर्यटकों ने कश्मीर से दूरी बना ली है। जैसा कश्मीर के बारे दिखाया जाता है, ऐसा हकीकत में नहीं है। पर्यटक आएं और देखें कि हर जगह एक से हालात नहीं हैं। हालांकि, महबूबा ने पर्यटन से जुड़े लोगों द्वारा कश्मीर को लेकर जारी होने वाले पैकेज पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि वह लोग पर्यटकों को खींचने में मदद कर रहे हैं।
कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को लेकर भी बातचीत हुई। कहा कि सभी धार्मिक एवं प्राचीन स्थानों को आपस में जोड़ें। बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले दो सालों से पर्यटन का बजट लगातार बढ़ा है। इससे पर्यटन ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की गई है। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारी, पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।