फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today: फिर हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, किश्तवाड़ में सहम उठे लोग

Mon, 15 Feb 2021 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को शाम करीब 7: 50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ में भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात करीब दस बजे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः आईईडी पर उर्दू में लिखा था- यह साइड दुश्मन की तरफ रखें, बेहद खौफनाक थी जम्मू को दहलाने की साजिश    

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आठ फरवरी को भी सुबह 4.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी। जम्मू-कश्मीर में जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिसंबर में भी 19 तारीख को घाटी में धरती हिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें