फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरी झंडी के इंतजार में महीने से शोपीस बनीं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में ई-बस सेवा का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है। हालात ऐसे हैं कि बसें आने के 34 दिन बीतने के बाद भी शुभारंभ का इंतजार किया जा रहा है। 27 नवंबर को एलजी मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखानी थी मगर तकनीकी कारणों से कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद उम्मीद थी कि जल्द ही बसें चलेंगी, पर ऐसा हो नहीं पाया। अब नगर निगम की ओर से एलजी कार्यालय से समय मांगा गया है। बस स्टैंड भगवती नगर में 75 बसें खड़ी हैं जबकि 25 बसें और आनी हैं।
बस सेवा सुबह पांच से शाम सात बजे तक मिलनी है। बाद में इसका समय रात 11 बजे तक किया जाना है। मौजूदा समय में लोग ऑटो में सफर कर रहे हैं। ऐसे में मनमाना किराया अदा करना पड़ रहा है। 75 बसों को चरणवार चलाया जाना है। पहले चरण में 30 के करीब बसें शहर में दौड़ेंगी। बसों में एससी और ब्लोअर की सुविधा रहेगी, जिससे लोग आराम से सफर कर सकेंगे। पहले बसों का शुभारंभ दीपावली के आसपास होना था, तब चार्जिंग स्टेशनों पर काम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम किराये में सुगम सफर
लोगों को ऑटो में एक से दो किलोमीटर पर ही 50 से 100 रुपये अदा करने पड़ते हैं जबकि ई बस में 0 से 3 किलोमीटर तक दस, तीन से पांच तक 15, पांच से दस तक बीस, दस से 15 तक 25, 15 से 20 तक तीस, 20 से 25 तक 35 और 25 से 35 तक 40 रुपये किराया होगा।

शुभारंभ के लिए समय मांगा गया है। जैसे ही समय मिलेगा, बस सुविधा लोगों को दी जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गई है।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें