जम्मू विश्वविद्यालय में डुग्गर दर्पण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होगा। परिसर के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. उमेश राय करेंगे। पदम श्री राजिंद्र टिक्कू मुख्य अतिथि, प्रो. ललित मगोत्रा सम्मानित अतिथि होंगे।
विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डोगरा संस्कृति और डोगरा व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। क्लबों का लोगो भी जारी किया जाएगा। हाल ही में विश्वविद्यालय में बारह क्लब स्थापित किए गए थे। क्लबों का उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर निकालना था, ताकि वह किसी एक विषय या कार्य तक सीमित न रहे सकें।
छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने क्लबों को मंजूर किया था। छात्रों की रचनात्मकता, नेतृत्व गुणों, सामुदायिक भागीदारी और सुखद वातावरण में पर्यावरण के संरक्षण के लिए उन्हें जागरुक करना है। इस संबंध में 27 फरवरी से कई कार्यशालाएं और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लबों का विजन भविष्य में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को शामिल करना भी है। इन क्लबों को सफल बनाने के लिए प्रायोजकों को आमंत्रित किया जाएगा।