फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13 मार्च को बारिश के आसार, घाटी के पारे में उछाल

Fri, 10 Mar 2023 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से जम्मू के मुकाबले कश्मीर के तापमान में तेजी से उछाल आया है। यहां कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चला गया है।

विज्ञापन


हालांकि रात के तापमान में ठंडक कायम है। जम्मू संभाग में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 21.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में भी दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि रात का न्यूनतम पारा माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 28.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का तापमान 21.6, बटोत में 21.6, कटड़ा में 26.3 और भद्रवाह में 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 और कारगिल में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें