फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तुम ऐसा कैसे कर सकते हो, जैसे कई सवाल जांच एजेंसियों ने आतंकी के साथ गिरफ्तार डीएसपी से किए

Mon, 13 Jan 2020 12:50 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • गिरफ्तार डीएसपी से पहले सवाल के साथ जांच एजेंसियों ने शुरू की कड़ी पूछताछ
  • आरोपी अधिकारी का पिछला रिकॉर्ड भी गलत कारणों से रहा है चर्चा में
  • पूर्व पुलिसकर्मी व आतंकी नवीद बाबू की डीएसपी से बातचीत भी हुई ट्रैक 
विज्ञापन
डीएसपी देविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुम ऐसा कैसे कर सकते हो! आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह से इंटेरोगेशन सेंटर में जांच एजेंसियों की ओर से यह पहला सवाल पूछा गया। लश्कर और हिजबुल आतंकियों को कार में ले जाते समय गिरफ्तार डीएसपी से जांच एजेंसियों ने कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। सेवाकाल के ज्यादातर समय आतंकरोधी अभियानों में ड्यूटी के चलते डीएसपी से अब लंबी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व पुलिस कर्मी और आतंकी नवीद बाबू के साथ डीएसपी की बातचीत को खुफिया एजेंसियों ने ट्रैक कर लिया। इसके तुरंत बाद डीआईजी दक्षिण कश्मीर अतुल कुमार गोयल खुद जांच नाके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों का वाहन रोकने पर डीएसपी ने पुलिस वालों को रौब दिखाना शुरू कर दिया लेकिन डीएसपी को मौके पर मौजूद डीआईजी गोयल की फटकार झेलनी पड़ी। 

डीएसपी देविंदर सिंह पहले भी गलत कारणों के चलते चर्चा में रह चुके हैं। वर्ष 2013 में अफजल गुरु के पत्र में डीएसपी का नाम लिया गया था। इसमें अफजल गुरु ने दावा किया था कि तत्कालीन एसओजी डीएसपी देविंदर सिंह ने उससे कहा था कि संसद के हमलावरों में शामिल मोहम्मद के लिए दिल्ली में फ्लैट किराये पर लेकर दे। उसके लिए कार का भी इंतजाम करे। हालांकि जांच के दौरान अफजल गुरु के इन आरोपों को पुख्ता करने के लिए सुबूत नहीं मिल पाए। अब डीएसपी की गिरफ्तारी ने अफजल गुरु के सवालों को फिर जांच एजेंसियों के सामने खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें