सांबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिये वाहन चालकों को जादू की झप्पी देकर यातायात के नियम पालने करने को कहा गया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि कार की सीट बेेल्ट पहन कर निकलें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। एआरटीओ तब्बसुम रेहाना ने नए बस अड्डे पर बिना सीट बेल्ट के चलने वाले चालकों को फूल भेंट कर उनके गले में लाल रिबन पहनाया गया। बडे़ प्यार से उन्हें बताया गया कि जब भी घर से निकलें तो सीट बेल्ट जरूर बांध लें। जिन दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहनी थी उन्हें पास बुला कर उनके गले में लाल रिबन पहनाया गया। वहीं एक फूल भी दिया गया। अधिकारियों के अनुसार कार की सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं पहनने वालों को अब केबल प्यार से समझाया जाएगा। उनके चालान नहीं काटे जांएगे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं को वह अधिक जागरूक कर रहे हैं, क्योंकि युवा तेज रफ्तार व बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं। ऐसे में उन्हें सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूक किया जा रहा है।