फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बारिश से भारी नुकसान, इस बार महंगे होंगे मेवे

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के विभिन्न इलाकों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फलों और मेवों को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर लोगों को सरकार द्वारा राहत राशि दी जाएगी। माना जा रहा है कि बारिश से हुए नुकसान के चलते इस साल मेवों की कीमत में भारी उछाल आ सकता है।

सेब की 40 प्रतिशत फसल बर्बाद

बारिश से हुए इस नुकसान का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर में देखा गया, जहां सेब और नाशपाती की फसलों को काफी नुकसान हुआ। मेवा के अलावा बाकी अन्य फसलों के साथ साथ कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा।

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जिला आयुक्त सज्जाद खान के अनुसार उनके जिले में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी तक के अनुमान के अनुसार, करीब 40 प्रतिशत सेब की फसल पेड़ों से गिर गई है, लेकिन पूरा आकलन रिपोर्ट आने के बाद की साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में ज्यादा नुकसान

बारिश में दक्षिणी कश्मीर के जो इलाके ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें केलर, पखरपुरा, हरदू दलवान, कारपुरा और तिलसुरा शामिल हैं। वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जिला आयुक्त फारूक लोन के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित सोपोर और बारामुला के कई क्षेत्र हुए हैं।

उनके अनुसार, उनके इलाके में आकलन के लिए करीब चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो जल्द रिपोर्ट पेश करेगी। फिलहाल शुरूआती रिपोर्ट में करीब 30 प्रतिशत नुकसान दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें