फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः फलों की पेटियों में छुपाकर रखी गई दो करोड़ की चरस बरामद

Thu, 12 Mar 2020 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और पुलिस ने मिलकर झज्जर कोटली इलाके में दो करोड़ की चरस पकड़ी है। यह चरस दक्षिण कश्मीर से आई थी। जिसे एक ट्रक में रखी फलों की पेटियों में छुपाकर ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


कुल 73 पैकेट में रखी गई चरस की मात्रा 51 किलो बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक इकबाल सिंह निवासी विजयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस की खेप को पंजाब लेकर जा रहा था। 

पुलिस ने मंगलवार को झज्जर कोटली के पास नाका लगाया। यहां कश्मीर की तरफ से आ रहे ट्रक (जेके02वी-8028) रोका गया। एसओजी के पास ट्रक में चरस होने की पहले से जानकारी थी। ट्रक की जब तलाशी ली गई तो इसमें फलों की पेटियों से पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने नगरोटा में भी इसी तरह से दो किलो चरस बरामद की है। 
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने बताया कि पुलिस की तरफ से नशा तस्करी को लेकर बड़ा अभियान छेड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह खेप दक्षिण कश्मीर से आई थी। जिसे पंजाब में लेकर जाना था। अभी इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें