बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार तारिक हुसैन पुत्र वीर मोहम्मद निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा ने पुलिस को बताया कि विक्रम भगत निवासी आरएस पुरा मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती में रह रहा है। उसने उसकी नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापामार रही है। संवाद