फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तस्करों की गिरफ्तारी नहीं, आर्थिक पहचान भी होगी खत्म, राशन-सब्सिडी और सरकारी सुविधाओं से भी किया जा रहा बेदखल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नशे के काले कारोबार पर प्रहार करने के लिए पुलिस ने रणनीति बदली है। अपराधियों को सिर्फ सलाखों के पीछे भेजने के साथ आर्थिक पहचान को ही मिटाने की दिशा में काम किया जा रहा है। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के 50 दिनों के भीतर हुई कार्रवाई से साफ है कि तस्करों को समाज और सरकार से मिलने वाली हर सुरक्षा और सुविधा से बेदखल करने की तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी ने कड़े रुख की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गृह विभाग से मिले निर्देशों के तहत तस्करों के 27 ड्राइविंग लाइसेंस और 143 वाहनों की आरसी रद्द कर दी है। तस्करों की नागरिक व सरकारी पहचान पर चोट करते हुए 218 आधार कार्ड को निरस्त कर दिया है ताकि वे किसी भी योजना का लाभ न उठा सकें। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के तहत 143 अपराधियों को मिलने वाली सब्सिडी भी बंद कर दी है।



आर्थिक रीढ़ और अवैध साम्राज्य पर प्रहार

पुलिस तस्करों की वित्तीय जड़ों को काटने के लिए चल-अचल संपत्तियों को लगातार निशाना बना रही है। अब तक जम्मू और पंजाब में 5.43 करोड़ रुपये की तीन चल और पांच अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। लगभग 18 लाख रुपये की नकदी वाले 26 बैंक खातों और 13.70 लाख रुपये के 123.290 ग्राम सोने को फ्रीज किया गया है। 22 अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया है जिनमें 11 मकान और 11 खोखे शामिल हैं। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 37 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन




जम्मू में सबसे ज्यादा मुकदमे

एसएसपी के अनुसा जम्मू जिला एनडीपीएस के तहत पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 175 एफआईआर दर्ज कर पहले स्थान पर है। पांच महीनों की तुलना करें तो 273 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं जबकि साल 2025 में केवल 204 एफआईआर हुई थीं। 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी 16.60 करोड़ की 5.53 किलोग्राम हेरोइन, 29.267 किलोग्राम गांजा, 3.250 किलोग्राम पोस्त और एक किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।



बड़े सौदागरों पर पैनी नजर

पुलिस ने जिले में नशा तस्करी के 13 से अधिक बड़े किंगपिन को चिह्नित किया है। इनमें गुलजार अहमद उर्फ गुज्जर, नवजोत सिंह उर्फ बबलू, दिलबाग सिंह, अवनीत सिंह, संदीप शर्मा, सन्नी शर्मा, शरीफ हुसैन, अनीश चौधरी, जाकिर हुसैन, मोहम्मद आरिफ, नमन कुमार, मोहम्मद लतीफ और अमित कुमार शामिल हैं। इनमें कइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें