फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नहीं रुक रही जम्मू-कश्मीर में नशा और पशु तस्करी

Sat, 15 May 2021 03:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अवैध खनन और शराब तैयार करने का धंधा भी बेखौफ जारी। जिले में सड़क हादसों, चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों में आई कमी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बावजूद नशा और पशु तस्करी की वारदातें नहीं रुक पा रही हैं। नदी-नालों में भी अवैध खनन बेखौफ जारी है, जो पुलिस के लिए कोरोना प्रोटोकाल को प्रभावी बनाने की ड्यूटी में चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि जिले में सड़क हादसे, चोरी की वारदातें, दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य आपराधिक वारदातें कम हो गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले 10 दिन में जम्मू जिले में नशा तस्करी और शराब तस्करी के छह मामले सामने आए हैं, पुलिस ने छह आरोपियों को नशा तस्करी में गिरफ्तार किया है। तीन मामले अवैध खनन के भी सामने आए हैं, दो दर्जन वाहन अवैध खनन में शामिल होने पर जब्त किए हैं।

अन्य आपराधिक वारदातों पर नजर डालें तो 10 दिन में सड़क हादसे का एक मामला, दुष्कर्म का एक मामला, चोरी का एक मामला सामने आया है, जबकि लॉकडाउन से पहले जिले में सभी अपराधों को मिलाकर हर महीने 50 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो रही थीं। अब सिर्फ लॉकडाउन तोड़ने की एफआईआर दर्ज हो रही हैं। या फिर नशा तस्करी, पशु तस्करी और अवैध खनन की वारदातें हैं।
विज्ञापन


नशे की लत पूरी करने के लिए कर रहे ऐसा
जिले के कई युवा नशे की लत में बहुत बुरे तरीके से जकड़ चुके हैं। नशा पूरा करने के लिए वे लॉकडाउन में भी घरों से बाहर निकल रहे हैं और नशा तस्करी में शामिल हो रहे हैं। पुलिस को और सख्ती से निपटने की जरूरत है।- जोरावर जमवाल, टीम जम्मू

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फिर गिरफ्तार हुए सरजन बरकती, ईद पर दिया हिंसा भड़काने वाला भाषण
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई कर रही

पुलिस की ओर से इन पर कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी करने वालों पर सख्ती से निपटा जा रहा है। पुलिस सतर्क है और इन पर कार्रवाई हो रही है। पशु तस्करों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक महीने में 200 से ज्यादा मवेशी छुड़ाए गए हैं, अवैध खनन पर भी अंकुश लगा है। एक महीने में 100 से ज्यादा वाहन जो खनन में शामिल थे, उनको जब्त किया गया है। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें