फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: फिर गिरफ्तार हुए सरजन बरकती, ईद पर दिया हिंसा भड़काने वाला भाषण

Sat, 15 May 2021 02:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सरजन कुछ ही मिनटों के लिए मंच पर थे जिस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के बारे में बात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में धर्मगुरु सरजन बरकती को ईद के मौके पर लोगों को भड़काने वाला भाषण देने के लिए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सरजन बरकती की पत्नी शबरोजा अख्तर ने बताया कि सरजन को जैनपोरा पुलिस शनिवार सुबह उनके आवास से गिरफ्तार करके ले गई है।

विज्ञापन


साथ ही शबरोजा ने बताया कि सरजन ने पिछले साल रिहा होने के बाद शुक्रवार को अपने गांव रेबन में पहली बार ईद के मौके पर भाषण दिया। वहीं इस पर स्थानीय लोगों ने बताया कि सरजन कुछ ही मिनटों के लिए मंच पर थे जिस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बाजार खुलने पर जुटी भीड़ से घटों फंसे रहे लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वह चार साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद पिछले साल अक्तूबर में रिहा हुए थे। सरजन बरकती पर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद 2016 में भड़की हिंसा भड़काने का आरोप लगा था, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें