प्रवक्ता के अनुसार तलाशी अभियान में कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पूरे इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में सीमापार से लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश जारी है। हाल ही में सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने एक टनल खोज निकाली थी। जिसके बारे में आशंका है कि 22 अप्रैल को सुंजवां में मारे दोनों फिदायीन हमलावर इसी टनल के जरिए घुसे थे।
फरवरी में भी गिराए गए थे हथियार
इसी साल फरवरी महीने में सीमावर्ती त्रेवा गांव में ड्रोन से गिराए गए हथियारों को बरामद किया गया था। इसमें डेटोनेटर, आईईडी, पिस्तौल, ग्रेनेड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल थी। यह सारी सामग्री तीन बैगो में भर कर ड्रोन से त्रेवा गांव के उस स्थान पर फेंकी गई थी जो पोस्ट से करीब डेढ़ किलोमीटर भीतर था। यह इलाका रिहायशी है।