फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने जानी वैष्णो देवी के यात्रियों की परेशानियां

Sun, 20 Jul 2014 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णों देवी जाने के लिए दिल्ली से कटड़ा तक चलने वाली ट्रेन के बुधवार को टनल नंबर 27 में फंसने के बाद शनिवार को नार्दर्न रेलवे के डीआरएम एनसी गोयल ने कई अधिकारियों के साथ कटड़ा से उधमपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रैक का जायजा लिया।
विज्ञापन


जायजा लेने के बाद वे सड़क मार्ग से जम्मू की तरफ रवाना हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10:55 पर एनसी गोयल कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और वहां की कमियों के बारे में जाना।

इसके बाद डीआरएम ट्राली पर सवार होकर उधमपुर के लिए रवाना हो गए। डीआरएम ने कटड़ा-उधमपुर तक ट्राली को टनलों व पुलों पर रोक कर ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि बुधवार को टनल नंबर 27 में ट्रेन का इंजन हांफ क्यों गया था?
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे डीआरएम की ट्राली रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंची। उसके बाद वे वाहन पर सवार होकर जम्मू की तरफ रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें