फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ड्राइविंग स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में कई ड्राइविंग स्कूल परिवहन विभाग की नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं। कई ऐसे स्कूल हैं, जिनकी मान्यता विभाग ने रद्द कर रखी है, बावजूद इसके उक्त स्कूल चलाए जा रहे हैं। मान्यता प्राप्त स्कूल भी नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन


ऐसे में अब इन स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। हालांकि पिछले कई सालों से इन स्कूलों को सही तरह से चलाने में विभाग असफल हुआ है। परिवहन आयुक्त की ओर से इन स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए टीम बनाई गई है।

परिवहन मंत्री ने भी कहा है कि इन स्कूलों पर नजर रखने के लिए तैयारी की गई है। कुछ ही दिन में इसका नतीजा सामने आएगा। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 99 स्कूलों को मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


इनमें से 65 ही चल रहे हैं, क्योंकि नियमों पर खरे न उतरते हुए 34 स्कूल बंद कर दिए गए थे। इनमें से कुछ अब भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त भी सही तरह से नहीं चल रहे

हालांकि सूत्रों का कहना है कि जम्मू संभाग में इस समय 150 से अधिक स्कूल चल रहे हैं। इनमें से कई बिना अनुमति के चल रहे हैं। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

जानकारी के अनुसार ड्राइविंग स्कूलों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन वर्षों पुराने हैं, जिनकी फिटनेस ही सही नहीं। इन वाहनों में ड्राइविंग सिखाई जा रही है। यही नहीं, सिखाने के लिए उन क्षेत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां पर ड्राइविंग सेफ नहीं। विभाग के पास इसकी जानकारी भी है।

इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त को इसके लिए सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। शहर और आसपास के इलाकों में कुछ ही दिनों में एक विशेष अभियान चलाकर इन स्कूलों पर नजर रखी जाएगी।
अब्दुल गनी कोहली, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें