जम्मू संभाग के जिला डोडा के पुल डोडा इलाके में रविवार को भूस्खलन हुआ है। पहाड़ियों से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में एक वाहन आ गया। इससे एक व्यक्ति भी फंस गया।
हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।