फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति मिशन के तहत राजोरी में लोगों को मिलने लगा पानी

विज्ञापन
राजोरी के सरानु गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइन।
विज्ञापन
राजोरी। प्रधानमंत्री के जलशक्ति अभियान के तहत शुरू की गई योजना से लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत जहां एक तरफ लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर दूरदराज के गांव के लोगों को काम भी मिल रहा है, जिससे वह पैसे कमाने लगी है।
विज्ञापन

राजोरी के सरानु गांव में तीन करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए जलशक्ति मिशन के चलते गांव के करीब 700 परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत जिन लोगों को काम पर लगाया गया, उन्हें पैसे भी मिले हैं। लोगों को स्वच्छ पानी मिलने से गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है। क्षेत्र की सरपंच आरती शर्मा ने बताया कि इस योजना से पहले हमाई पंचायत में पेयजल की किल्लत थी कि लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक संसाधनों से पानी लाना पड़ता था। अब इस योजना से पेयजल मिल रहा है। लोगों ने राहत की सांस ली है। सरपंच ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे लोगों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें