फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू समेत पांच जिलों में गहरा सकता है पेयजल संकट, वेतन न मिलने से खफा 1500 कर्मी

Tue, 12 May 2020 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, रामबन, डोडा, राजोरी और सांबा में आज यानी कि मंगलवार से पेयजल संकट गहरा सकता है। जलशक्ति विभाग के करीब 1500 डेली वेजर्स ने नौ माह से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल का एलान किया है। इन वर्करों का आरोप है कि विभाग की ओर से 12 वाउचर की शर्त थोपकर हजारों वर्करों को वेतन से वंचित रखा जा रहा है।

विज्ञापन


पीएचई कर्मचारियों की हड़ताल पीएचई, आईटीआई, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर हो रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर हुसैन ने कहा कि कर्मचारियेें को बिना वेतन सेवाएं देने में परेशानी आ रही है। विभाग ने अब 12 वाउचर यानी 12 माह वेतन लेने वालों को ही वेतन जारी करने की शर्त रखी है, जबकि 1500 ऐसे वर्कर हैं जिन्हें कुछ महीने ही वेतन मिल पाया है।

इस श्रेणी के वर्करों को विभाग वेतन देने में आनाकानी कर रहा है। लॉकडाउन के बावजूद वेतन न देने के अन्याय के खिलाफ वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए हैं। तनवीर हुसैन ने कहा कि इस मामले को विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था लेकिन सुनवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें