फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नीलदोरा गांव में गहराया पीने के पानी का संकट

विज्ञापन
पानी की समस्या के बारे में बताते शोपियां के नीलदोरा गांव के ईदगाह मोहल्ले के लोग। संवाद
विज्ञापन
शोपियां। इलाके के नीलदोरा गांव में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। ईदगाह मोहल्ले में यह संकट कुछ ज्यादा ही है। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले तीन साल से लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग हर सप्ताह एक टैंकर पानी भेज रहा है, जो यहां की आबादी के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने हैंडपंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की कातिया ने बताया, हम पिछले तीन सालों से जल संकट का सामना कर रहे हैं। हर हफ़्ते एक टैंकर पानी भेजा जाता है, और हमें उसी से पूरे सप्ताह काम चलाना पड़ता है। यह यहां के सभी परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं है। ईदगाह मोहल्ले में करीब 20 घरों के लिए एकमात्र पानी का स्रोत यह टैंकर है। लोगों का कहना है कि यह आपूर्ति अपर्याप्त है। संकट तब और गंभीर हो जाता है, जिस सप्ताह टैंकर गांव नहीं आता।
वहीं बशीर अहमद ने कहा कि स्वच्छ पेयजल बुनियादी ज़रूरत है और यह अभी भी हमारे गांव में उपलब्ध नहीं है। लोगों ने उपायुक्त और स्थानीय विधायक से अनुरोध किया कि वह इस समस्या पर ध्यान दें और इसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाएं।
विज्ञापन


नीलदोरा गांव का ईदगाह मोहल्ला काफी ऊंचाई पर स्थित है। इस वजह से वहां सीधे आपूर्ति संभव नहीं है। लोगों की समस्या सामने आई है, वहां एक बोरवेल लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - शौकत गनी, विधायक, जैनापोरा शोपियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें