फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: शुरू हो गया डीआरडीओ कोविड अस्पताल, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया निरीक्षण

Sat, 29 May 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अस्पताल में तीन लेवल स्थापित किए गए हैं, जिसमें कोविड मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के हिसाब से उन्हें इलाज दिया जाएगा। इस अस्पताल में कोविड मरीज सीधे पहुंचकर रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसमें उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। अन्य अस्पतालों की तरह यहां भी ट्राइएज व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
डीआरडीओ अस्पताल का उप-राज्यपाल ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में डीआरडीओ के पहले 500 बेड कोरोना अस्पताल का शनिवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोकार्पण किया। अस्पताल रिकॉर्ड 20 दिनों में बनकर तैयार हुआ है। अस्पताल में 125 बेड का आईसीयू है। इसके साथ ही यहां 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। तीन से चार दिन के ट्रॉयल रन के बाद यहां मरीजों को सेवाएं मिलने लगेंगी। एक अन्य अस्पताल श्रीनगर में भी बन रहा है। 

विज्ञापन


जम्मू के भगवती नगर में रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से बनाए गए अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद उप-राज्यपाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में डीआरडीओ का अस्पताल अहम रोल अदा करेगा। तीन से चार दिन के ट्रॉयल रन के बाद अस्पताल मरीजों को सेवाएं देने के लिए खोल दिया जाएगा। उप-राज्यपाल ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अपने घरों के पास ही कोरोना काल में चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए प्रत्येक पंचायत में कोविड केयर सेेंटर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से समाज को मिलकर लड़ना है। कोविड प्रोटोकॉल व वैक्सीन इस लड़ाई में अहम रोल अदा कर रही हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए। कहा कि अगले कुछ महीने तक प्रोटोकॉल का पालन कर स्वास्थ्य संबंधी संकट पर काबू पर पाया जा सकता है। 

अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा
सिन्हा ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश भी दिए कि प्रभावी मरीज केयर प्रबंधन के तहत अस्पताल रेफरल पालिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हुए डीआरडीओ अस्पताल का निर्माण करवाया है। उन्होंने डीआरडीओ के चेयरमैन डा जी सतीश रेड्डी व उनकी पूरी टीम को रिकार्ड समय में 500 बेड वाला अस्पताल जम्मू के लोगों के लिए तैयार करने पर बधाई दी। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू, उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार समेत अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- आग का तांडव: राख हो गई केमिकल फैक्टरी, दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज से सिहर उठे लोग

विज्ञापन

जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, वेंटिलेटर व दवा की दुकान भी

अस्पताल में वेंटिलेटर, मॉनिटर, अंदर ही दवा की दुकान, जांच की सुविधा, एक्स-रे, सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अस्पताल में सभी सूचना व रिकॉर्ड का प्रभावी प्रबंधन हॉस्पिटल मैनेजमेंट साफ्टवेयर के जरिये किया जाएगा। कोविड अस्पताल में वाईफाई सुविधा के अलावा आरओ से पेयजल आपूर्ति, कैमरा सर्विलांस और अन्य सुरक्षा नियमों का अपनाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें