फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हॉट एयर बैलूनिंग, पैरा मोटर और हाॅर्स पोलो के शानदार प्रदर्शन ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में सेना के फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन की तरफ से द्रास में आयोजित समर कार्निवल-2024 का सोमवार को समापन हो गया। इसमें हॉट एयर बैलूनिंग, पैरा मोटर, टेंट पेगिंग, हॉर्स पोलो और तीरंदाजी का शानदार प्रदर्शन हुआ। इन गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चले इस कार्निवल के समापन समारोह में लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का समापन आर्मी गुडविल स्कूल के छात्रों की तरफ से पेश किए गए शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। अन्य गतिविधियों में भारतीय सेना की टीमों ने हॉट एयर बैलूनिंग और पैरा मोटर का शानदार प्रदर्शन किया।



कार्निवल का उद्देश्य खेलों में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और द्रास घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 28 मई को सैंडो रियर पोलो ग्राउंड द्रास में हुआ और इसमें कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें खेल और संस्कृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। गतिविधियों में टेंट पेगिंग, हॉर्स पोलो और तीरंदाजी भी शामिल थी। इसमें टीम वर्क के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें