फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राउन ब्रेड, हालीवुड की फिल्में, जिम का लुत्फ उठा रहे नजरबंदी वाले नेता: डॉ. जितेंद्र सिंह

Sun, 22 Sep 2019 07:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू रैली में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कश्मीर में नजरबंद किए गए नेता ब्रेक फास्ट में ब्राउन ब्रेड के अलावा हालीवुड की फिल्में और जिम में व्यायाम का लुत्फ उठा रहे है। वह हाउस अरेस्ट नहीं हाउस गेस्ट बनाकर रखे हुए है। यह गृह मंत्री अमित शाह की नही नरम दिली है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जो व्यवहार शेख अब्दुल्ला ने किया था। अगर वैसा इनके साथ किया जाए तो फिर उन्हें पता चले कि हाउस अरेस्ट क्या होता है। 
विज्ञापन


सिंह ने कहा पंडित नेहरू ने अपने प्रिय मित्र शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर तामिलनाडु भेज दिया था। वैसा कुछ मोदी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा 66 साल पहले शेख अब्दुल्ला से गलती हुई। जाने अनजाने में उन्होंने पश्चिम बंगाल से आए राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार कर जेल में डाला। 44 दिन यहां पर कैद में रहे मुखर्जी का निधन संदिग्ध हालात में हो गया। पूरे देश में क्रांति आई। यहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा हैं का नारा राष्ट्र भक्तों की जुबान पर चढ़ गया। उस एक घटना से इतिहास बना और पांच और छह अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने उसको अंजाम तक पहुंचाने का काम किया। इस तरह 125 साल पहले अंग्रेजी हकूमत ने गलती कर मोहन दास कर्म चंद गांधी को ट्रेन से नीचे फैंक दिया था और फिर वहीं गांधी ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने का काम किया। 

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडिम प्रेम नाथ डोगरा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। हमारे नसीब में सौभाग्य आया कि 72 साल की प्रतीक्षा के बाद देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 हटाने को धर्म से जोड़ने की बात करने वाले लोग दुष्प्रचार कर रहे है। वह छह प्रदेशों का दौरा कर चुके हैं और हर प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने पर हर व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म का हो वह खुश है। उन्होंने कहा सार्वजनिक तौर पर अनुच्छेद 370 हटाने का काम पांच अगस्त को पूरा हुआ लेकिन इसके लिए कई महीने पहले से काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अरुण जेटली को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का था। अनुच्छेद 370 हटने से कई लोगों को परेशानी है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं व देश भक्तों को उनके दुष्प्रचार का जवाब देना है। जैसे की कश्मीर में कर्फ्यू होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। लोगों को बताना हैं कि कश्मीर में कही भी कर्फ्यू नहीं है। 200 थानों में से केवल कुछ थानों तक ही पाबंदियां सीमित है। कोई भी कश्मीर में आ जा सकता है। देश द्रोह की बात करने वालों को दंड मिलेगा। 

उन्होंने कहा लोग पूछते हैं नजरबंदी वाले नेता कब रिहा होंगे। तो उनको जवाब दिया जाना चाहिए कि 18 महीने से पहले। अनुच्छेद हटने से केवल दस फीसदी वोट लेकर जीतने वाले कश्मीर के लोगों को परेशानी है। जबकि कश्मीर के कर्मचारी हो या जम्मू के या लद्दाख के 31 अक्तूबर के बाद उनका वेतन दोगुना होने वाला है। जम्मू कश्मीर में विकास की गति तेज होने वाली है। बाल विवाह और दहेज प्रथा को लेकर केंद्रीय कानून यहां लागू होने वाले है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर का स्वरुप भी बहाल करना हैं जैसा की महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विलय के समय था। महाराजा हरि सिंह को सम्मान देना है। 

उन्होंने कहा कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार ने 1994 में संसद में प्रस्ताव पारित करवाया था कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। उस प्रस्ताव पर कार्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा मोदी के न्यू इंडिया में जम्मू कश्मीर सबसे उज्जवल क्षेत्र होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें