बांदीपोरा। अजस के चिम्पाजपोरा इलाके के पास सुरक्षा बलों ने रविवार को एक संदिग्ध वस्तु देखी। इसके बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध वस्तु को शुरू में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) माना जा रहा था। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों की जांच के बाद यातायात बहाल किया गया।
संदिग्ध वस्तु को गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों ने नियमित क्षेत्र निरीक्षण के दौरान देखा। इस वस्तु के मिलने के बाद इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। पुलिस और सुरक्षा बलों की बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमें वस्तु की जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। गहन निरीक्षण के बाद टीमों ने पुष्टि की कि कोई विस्फोटक सामग्री या आईईडी नहीं मिला और वस्तु हानिरहित पाई गई। बीडीएस इकाई से मंजूरी मिलने के बाद सड़क को बाद में वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया। संवाद