फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस बॉर्डर महिला बटालियन की भर्ती में डोमिसाइल का पेच, अब संशोधित अधिसूचना जारी कर सकता है गृह विभाग

Sat, 04 Dec 2021 12:55 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार


जम्मू-कश्मीर पुलिस बॉर्डर एवं महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल का पेच फंस गया है। इससे लेकर उम्मीदवारों में संशय बना हुआ है। जिस समय इस भर्ती की अधिसूचना जारी हुई उस समय स्टेट सब्जेक्ट की शर्त रखी गई थी। जिसे बाद में खत्म कर दिया गया था। अब डोमिसाइल धारक आवेदकों ने भी परीक्षा देने का हक मांगा है। 
विज्ञापन
jammu kashmir police women constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में ढाई साल पहले शुरू हुई पुलिस बॉर्डर एवं महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल का पेच फंस गया है। इसके लिए लिखित परीक्षा छोड़कर बाकी सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। लिखित परीक्षा कराने को लेकर कोई तारीख घोषित नहीं की जा रही। पुलिस विभाग ने इसे लेकर गृह विभाग से भी बात की है।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि डोमिसाइल वालों को भी भर्ती में शामिल किया जाए, जबकि जब इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी तो तब इसके लिए स्टेट सब्जेक्ट जरूरी था। प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद स्टेट सब्जेक्ट को भी खत्म कर दिया गया। अब नौकरी के लिए डोमिसाइल की अनिवार्यता है। अब डोमिसाइल वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर मामला फंसा हुआ है।

2500 से ज्यादा पद भरे जाने हैं
2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में 1350 पदों वाली बॉर्डर बटालियन और इतने ही पदों वाली दो महिला बटालियनों की भर्ती का एलान किया था। बीते ढाई साल से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले कोविड की वजह से भर्ती नहीं हो पा रही थी। अब इसमें 370 हटने के बाद की स्थिति को लेकर दुविधा बन गई है।
विज्ञापन

 

भर्ती नियमों में डोसिमाइल को लेकर कुछ बदलाव होना है। यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है। सरकार से जैसे ही आदेश आएगा, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवा दी जाएगी। 
- एसडी सिंह जम्वाल, एडीजीपी, चेयरमैन, बॉर्डर बटालियन भर्ती  
 

डोमिसाइल को लेकर कुछ बदलाव होना है, क्योंकि भर्ती की अधिसूचना अनुच्छेद 370 हटने से पहले जारी हुई थी। लेकिन अब 370 नहीं है। गृह विभाग से इसे लेकर बात की गई है। संभव है कि एक अन्य अधिसूचना जारी कर डोमिसाइल को लेकर कुछ बदलाव हो। 

विज्ञापन

- दानेश राणा, एडीजीपी, चेयरमैन, महिला बटालियन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें