दोमाना। फ्लांय मंडाल के नवोदय चक गांव में बुधवार देर रात घर में चोरी की वारदात हो गई। चोर घर से करीब आठ तोले सोना और 70 हजार रुपये ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
चौकी प्रभारी नरेश कैथ के अनुसार वारदात के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे की खिड़की निकालकर अंदर घुस गए और दरवाजे को कुंडी लगाकर गहने ले गए। वीरवार सुबह परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो सामान बिखरा पड़ा देखकर दंग रह गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद