फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट मेले में डोगरी छाबड़ी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। उम्मीद प्रोजेक्ट के तहत मलैड़ की महिलाओं की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। उनके द्वारा निर्मित डोगरी छाबड़ी गांव की पहचान बन चुकी है। इसकी सराहना वीरवार को क्राफ्ट मेले के शुभारंभ पर पहुंचे डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने भी की है। इस दौरान उन्होंने एक आचार यूनिट का भी शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

वीरवार को मलैड़ गांव में आयोजित क्राफ्ट मेले में पहुंचे डिवकॉम ने महिलाओं की ओर से निर्मित सामान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उनके हुनर को सराहा और गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को ई-मार्केट के माध्यम से सभी प्रोडक्ट को बेचने के प्लेटफार्म पर लाने की सलाह दी ताकि स्थानीय वस्तुओं को ज्यादा पहचान मिल सके। इस दौरान आचार की एक यूनिट का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीसी चरणदीप सिंह भी मौजू्द रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने मलैड़ में भी डोगरा ग्रामीण हट बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें