फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा सड़क हादसा: बस मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच के लिए एसआईटी का गठन

Tue, 21 Nov 2023 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा पुलिस ने अस्सर हादसे में बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की आगामी जांच के लिए डीएसपी डीएआर डोडा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
डोडा हादसे में बिखरी बस (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा के अस्सर में भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की आगामी जांच के लिए डीएसपी डीएआर डोडा की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। दल अतिरिक्त एसपी मुख्यालय डोडा की देखरेख में मामले की जांच करेगा, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन


डोडा पुलिस ने बताया कि जम्मू के पैनी सतवारी रहने वाले धीरज गुप्ता पुत्र कुंदन लाल गुप्ता के खिलाफ बस का मालिक होने के नाते प्रक्रियाओं और यातायात नियमों का ठीक से पालन नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

15 नवंबर को किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जाते जा रही बस डोडा के अस्सर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक सहित 39 यात्रियों की मौत हो गई थी और 17 मुसाफिरों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस स्टेशन अस्सर में एफआईआर संख्या 21/2023 यू/एस 279/337/304-ए आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें