संभाग के 54 गैरहाजिर डाक्टरों की छुट्टी करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने ऐसे गैरहाजिर डाक्टरों को बर्खास्त करने की सिफारिशें प्रशासनिक विभाग को भेजी हैं। सचिवालय में स्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट शाखा की ओर से राज्य के 137 गैरहाजिर डाक्टरों को फाइनल नोटिस जारी कर ड्यूटी पर पहुंचने को कहा था।
इसमें जम्मू संभाग से 67 डाक्टरों में सिर्फ 13 ने ही स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में रिपोर्ट की, जिसके बाद बाकी डाक्टरों को नौकरी से बाहर किया जाएगा। एनेक्सर ए के तहत जारी नोटिस में गैरहाजिर डाक्टरों को बचाव का भी मौका नहीं दिया गया था।
इन डाक्टरों में अधिकांश मेडिकल अफसर सहित, कंसलटेंट गायनी, कंसलटेंट आरथो, कंसलटेंट सर्जन और डेंटल सर्जन शामिल हैं। इनमें कई डाक्टर काफी समय से ड्यूटी से गायब हैं। डाक्टरों के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने से दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।