घाटी में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की। कहा कि इस बार वायरस नौजवान लोगों में भी काफी ज्यादा पाया जा रहा है। श्रीनगर के चेस्ट डिजीज अस्पताल के एचओडी डॉ. नवीद ने बताया कि यहां पॉजिटिव मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल के सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं जो चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
डॉ. नवीद ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना यह वायरस इस बार अलग ही लक्षण दिखा रहा है। ज्यादातर लोगों में गंभीर निमोनिया का अटैक देखने को मिल रहा है। अगर इसी गति में मामले बढ़ते रहे तो अस्पतालों में बेड की कमी होगी।
श्रीनगर में कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य डॉॅ. सलीम ने कहा कि हमें पिछले वर्ष की महामारी को भूल कर यह सोचना होगा कि यह एक नई महामारी है और जो भी सरकार द्वारा एसओपी जारी की जा रही है उसे धर्म समझते हुए उनका पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
एसओपी का पालन कराने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल
इस बीच श्रीनगर पुलिस, श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन के अधिकारी हाल ही में जारी निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू कराते नजर आए। जगह-जगह पुलिस और एसएमसी की गाड़ियां लाउडस्पीकर पर ऐलान करती दिखाई दीं। लोगों से एसओपी के पालन की अपील की गई।