फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से अक्टूबर तक चिनाब के किनारे न जाएं, न मवेशियों को ले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट प्रबंधन कमेटी ने ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम से ले कर अखनूर तक के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जून से अक्टूबर माह तक चिनाब नदी के किनारे नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा लोगों को गर्मी में पिकनिक मनाने या नहाने के लिए चिनाब किनारे नहीं जाने व मवेशियों को भी नहीं भेजने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वीरवार को सलाल प्रबंधन की तरफ से ध्यानगढ़, तलवाड़ा, गुज्जर कोठियां, कांसीपट्टा, जेडी, पनासा व दसानू आदि इलाकों के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि जून से अक्टूबर माह तक बरसात में चिनाब का जलस्तर कभी भी बढ़ और कम हो जाता है। इस दौरान लोग गर्मी से राहत पाने के लिए दरिया के पास चले जाते हैं और नहाते हैं। डैम के पिछले क्षेत्रों में अकसर बारिश होती है, जिससे पानी का बहाव कभी भी बढ़ सकता है, जिसका अनुमान लगाना मुश्किल होता है। डैम से पानी छोड़ने के दौरान सायरन को बजाया जाता है। सलाल डैम प्रबंधन ने कहा कि अगर दरिया में आए बहाव में किसी जानमाल का नुकसान होता है तो वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें