फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडलायुक्त पहुंचे खीर भवानी मंदिर, व्यवस्थाओं को देखा

विज्ञापन
मंडलायुक्त पहुंचे खीर भवानी मंदिर
विज्ञापन
गांदरबल। कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिदुरी ने सोमवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुल्लमुल्ला में माता खीरभवानी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वार्षिक खीरभवानी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के डर के बावजूद, खीरभवानी मेले और अमरनाथ यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भक्त माता के आशीर्वाद के साथ लौटेंगे।

वार्षिक खीरभवानी मेलातीन जून को मनाया जाएगा। मेले में हर साल देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त आते हैं। उन्होंने माता के भक्तों से अपील की कि वे बिना किसी डर के तुल्लमुल्ला आएं, माता खीरभवानी मंदिर में दर्शन करें और इस उत्सव को हमारे साथ मनाएं, साथ ही हमें भक्तों की सेवा का अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें