फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडलायुक्त ने जम्मू संभाग में बिजली, पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विद्युत विकास निगम लिमिटेड और जल शक्ति के उपायुक्तों व मुख्य अभियंताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने जम्मू संभाग में बिजली, पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर जिले में जल शक्ति विभाग या जेपीडीसीएल से एक नामित नोडल अधिकारी होना चाहिए। एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाए। जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर होने चाहिए। नोडल अधिकारी को पानी या बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों संबंधी दैनिक रिपोर्ट भी मंडल कार्यालय में देनी होगी। जेपीडीसीएल के अधिकारियों को कहा कि सुनिश्चित करें कि बिजली कटौती न हो। वहीं, जिलों में उपलब्ध स्टॉक रिप्लेसमेंट और मशीनरी के रिप्लेसमेंट रेट का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन

जेपीडीसीएल ने मशीनरी खरीद की स्थिति से अवगत कराया
जेपीडीसीएल ने मंडलायुक्त को लंबित मशीनरी खरीद की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि इंजीनियरों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर की क्षति दर बहुत कम हो गई है। उन्हें बदलने में लगने वाला समय भी शहरी क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन से कम हो गया है। प्रबंध निदेशक जेपीडीसीएल ने मंडलायुक्त को आश्वासन दिया कि आम जनता के अलावा किसी भी उद्योग को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर को समर्पित और निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। निर्णय लिया गया कि जल निस्पंदन संयंत्रों को निर्धारित बिजली कटौती से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें