फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागजात दूसरे राज्यों से आ रहे ईंट ट्रकों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब तथा अन्य राज्यों से बिना जीएसटी बिल, फर्जी बिल तथा ओवरलोडिंग कर ट्रक से लाई जा रही ईंट की शिकायतों को मंडलायुक्त डा. राघव लंगर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रवर्तन टीम का गठन कर छापामारी तेज करने की हिदायत दी है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस टीम में राज्य कर विभाग, पुलिस, खनन तथा परिवहन विभाग के प्रतिनिधि होंगे जो यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी ओवरलोडिंग तथा अन्य प्रकार की गतिविधियों का उल्लंघन न होने दें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने शनिवार को सभी जिलों के डीसी तथा ईंट भट्टा मालिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ईंट भट्ठा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सभी जिलों में ईंट भट्ठों की संख्या, इनके नवीनीकरण की स्थिति, दर में संशोधन, ईंट भट्ठा चलाने की अनुमति, रॉयल्टी तथा अन्य मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों में भट्ठों का नवीनीकरण शत-प्रति करने को कहा। सख्त हिदायत दी कि सभी मानकों को पूरा किए बगैर तथा अनापत्ति प्रमाणपत्र के अभाव में कोई भी भट्ठा संचालित नहीं हो पाएगा। इस दौरान भट्ठा संचालकों ने दूसरे राज्यों से ओवरलोड ट्रकों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें