उधमपुर जिले में स्कूलों और बस्तियों के पास 110 से अधिक फुटओवर ब्रिज राहत पहल के अंतर्गत बनाएं जाएंगे। जिला प्रशासन एक अलग नएपन के लिए प्रोजेक्ट पहल के अंतर्गत स्कूलों और बस्तियों के पास में 110 से अधिक फुटओवर ब्रिज बनाएं जाएंगे।
यह जानकारी जिला विकास कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का लक्ष्य स्कूली छात्रों, स्थानीय निवासियों को बरसात के दिनों में हर साल नदियों में आने वाली बाढ़ में कोई दिक्कत ना हो है।
प्रोजेक्ट की शुरूआत पांच महीनों के लंबे समय में नियोजन प्रक्रिया, डिजाइन और अनुमानों के निर्माण, तकनीकी विचार-विमर्श, क्षेत्र का दौरा और विभिन्न चरणों की बैठक के बाद हुई है।
प्रोजेक्ट टीम का शाहिद इकबाल चौधरी कर रहे हैं, जबकि उनके साथ असिस्टेंट विकास कमिश्नर धनंतर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर, बीडीओ और एईई शामिल हैं।